तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की मौत, इलाके में फैली सनसनी, दीपावली की खुशियों के बीच गांव में पसरा मातम, सदमे में परिजन

Three innocent children died while bathing in a pond, causing a sensation in the area. Amid Diwali celebrations, the village was plunged into mourning, and families were in shock.

तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की मौत, इलाके में फैली सनसनी, दीपावली की खुशियों के बीच गांव में पसरा मातम, सदमे में परिजन

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर में एक बड़ा हादसा हो गया. जहां तीन मासूमों की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में सनसनी का फैल गई. यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरौली पारा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तीन मासूम तालाब में नहाने के लिए गए. इसी दौरान तालाब में तीनों डूब गए. जिससे तीनों ने दम तोड़ दिया. जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई.
​हादसे की खबर पुलिस को दी गई. जिसके बाद अब पुलिस घटना स्थल पहुंची. तीनों के शव को पीएम में भेजकर मामले की जांच कर रही है. तीन मासूमों की मौत से हीरोली पारा गांव में मातम का माहौल बना हुआ है.
मृतकों की पहचान मनिता हपका उम्र 6 साल, नवीन हपका उम्र 4 साल और दिनेश कोरसा उम्र 5 साल के रुप में हुई है. ये तीनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।.हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t