मर्सिडीज से 52 परियों का मजा लेने पहुंचे युवक, जुआ फड़ पर अभनपुर पुलिस की बड़ी रेड, कई आरोपी अंधेरे में फरार, लाखों रुपए और लग्जरी कार जब्त

Youths arrive in Mercedes to enjoy 52 fairies, Abhanpur police conduct major raid on gambling den, several accused escape in the dark, lakhs of rupees and luxury car seized.

मर्सिडीज से 52 परियों का मजा लेने पहुंचे युवक, जुआ फड़ पर अभनपुर पुलिस की बड़ी रेड, कई आरोपी अंधेरे में फरार, लाखों रुपए और लग्जरी कार जब्त

रायपुर/अभनपुर : रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अभनपुर थाना क्षेत्र में बड़ी रेड की है. अभनपुर पुलिस ने जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टोकरों गांव के पास छापा मारकर दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है. जहां से पुलिस ने 6 लाख 34 हजार रुपए नगद, दो मोबाइल फोन और एक मर्सडीज कार जब्त की है. जबकि जप्त मशरुका की कुल कीमत करीब 42 लाख रुपए बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सोमवार को मुखबिर से खबर मिली कि रायपुर और धमतरी जिले की सीमा पर स्थित ग्राम टोकरो के पास खेतों के बीच कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. इस खबर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई.
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में अभनपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दबिश दी. पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा तफरी मच गई और सभी इधर-उधर भागने लगे. इस बीच पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया. जबकि अन्य आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए.
पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल सिंह 34 साल निवासी भिलाई और रितेश कुमार उम्र 36 साल निवासी तेलीबांधा, रायपुर के रूप में हुई है. रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 6 लाख 34 हजार रुपये नकद, एक ताश की गड्डी, एक मर्सिडीज कार नम्बर CG 07 CU 9944 और दो आईफोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 42 लाख 14 हजार रुपये बताई जा रही है.
पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी सबूतों के आधार पर लगातार प्रयास कर रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं नवापारा करेली बॉर्डर और धमतरी बॉर्डर क्षेत्र में भी बड़े जुआ फड़ संचालित होने की खबर सामने आ रही है. जिस पर पुलिस की नजर बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t