शादी के 9 महीना बाद युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी, परिजनों में पसरा मातम, जांच में जुटी नवापारा पुलिस

A young man died by suicide by hanging himself at home, nine months after his marriage; the incident has caused a stir, leaving his family in deep mourning. The Nawapara police have initiated an investigation.

शादी के 9 महीना बाद युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी, परिजनों में पसरा मातम, जांच में जुटी नवापारा पुलिस

रायपुर/गोबरा नवापारा : रायपुर जिला के गोबरा नवापारा में एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसकी 8-9 माह पहले ही शादी हुई थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा शीतलापारा निवासी किशन पिता नारायण साहू की शादी 8-9 माह पहले ही हुई थी. मंगलवार रात उसने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. स्थानीय लोगों के अनुसार युवक बीती रात देर से शराब के नशे में घर पहुंचा था. जिसके बाद उसका पत्नी से विवाद हुआ. बताया जा रहा है कि विवाद के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. हालांकि. ख़ुदकुशी की असल वजह का खुलासा अभी नहीं हो पाया है.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. युवक को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी कार्रवाई शुरू की.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस खुदकुशी की वजह का पता लगाने में जुटी है. पुलिस परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की असल हालात साफ हो सकेंगे। सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb