तेज रफ्तार हाईवा ने शादी में शामिल होने आई पैदल जा रही महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर गुस्साए ग्रामीणों किया चक्काजाम
A speeding truck crushed a woman walking to attend a wedding, resulting in her death on the spot. Angry villagers staged a road blockade demanding compensation.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. सड़क किनारे पैदल चल रही एक बुजुर्ग महिला को हाईवा वाहन ने कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मझवानी निवासी 65 साल की जमुना गोड़ पति पंचराम अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने ग्राम रतखंडी आई थीं. मंगलवार को वह सड़क किनारे पैदल चल रही थीं. तभी कोटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला वाहन के पहिए के नीचे आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
इस हादसे की खबर मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद आरोपी चालक हाईवा वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
इधर हादसे की खबर फैलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया. हालात को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया. अधिकारियों ने शासन की तरफ़ से तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये देने की घोषणा की. जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया और हालात सामान्य हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



