ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या मामले में पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी महेन्द्र गुप्ता गिरफ्तार होकर पहुचा सलाखों के पीछे

Sensitive police action in the suicide case of a woman harassed by blackmail; accused Mahendra Gupta arrested and sent behind bars.

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या मामले में पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी महेन्द्र गुप्ता गिरफ्तार होकर पहुचा सलाखों के पीछे

रायगढ़ : महिला के फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में तमनार पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान अहम सबूत जुटाते हुए ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि गांव का एक युवक महिला को ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था. जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना तमनार में मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की जा रही थी. मृतिका उम्र 26 साल निवासी ग्राम सेमीजोर ने 6 फरवरी की दोपहर अपने रसोई कमरे की मेन पाटी में गमछा बांधकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. घटना के बाद परिजनों ने महिला को जीवित समझकर फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
तमनार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण और शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने पुलिस को मृतिका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट और मोबाइल में सुरक्षित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की. सुसाइड नोट और उपलब्ध सबूतों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि गांव का महेन्द्र गुप्ता मृतिका और एक युवक के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने पास रखकर महिला को गलत कार्यों के लिए दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था. इस लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
इस मामले में महिला को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किए जाने का अपराध पाए जाने पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उनके मार्गदर्शन पर 9 मार्च 2026 को थाना तमनार में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महेन्द्र गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता उम्र 31 साल निवासी ग्राम सेमीजोर थाना तमनार को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के कब्जे से विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है. आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB