तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, रोड क्रॉस कर रहे 2 मजदूरों का हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत, दूसरा घायल, अस्पताल में भर्ती

A speeding truck struck a motorcycle, killing two laborers crossing the road. One died and the other was injured and hospitalized.

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, रोड क्रॉस कर रहे 2 मजदूरों का हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत, दूसरा घायल, अस्पताल में भर्ती

रायपुर : तेज रफ्तार ट्रक ने दो मजदूरों की बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में एक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया. यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र रिंग रोड नंबर 3 मोड़ के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक देवराज राऊत अपने चाचा सनत राऊत के साथ ग्राम शारदापुर, थाना बेलटुकरी, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) से बाइक नम्बर CG06 GY 7154 से कुम्हारी (सिलतरा) काम पर जा रहे थे. मंदिर हसौद के पास रोड क्रॉस करते समय रायपुर की तरफ से आ रही ट्रक नम्बर OD03-AE 9904  ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े. देवराज को कंधे और पैर में चोटें आईं. जबकि सनत राऊत के गाल और गर्दन पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और खबर मिलते ही एम्बुलेंस पहुंची. दोनों को पीएचसी मंदिर हसौद ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने सनत राऊत को मृत घोषित कर दिया. जबकि देवराज का इलाज जारी है. पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है. मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t