अब 2500 वर्ग फीट से ज्यादा प्लाट वाले भी होंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र, बीएलसी में बड़ा बदलाव, लाभार्थियों की संख्या में होगी काफी वृद्धि

Now, those with plots larger than 2,500 square feet will also be eligible for the Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY), a major change in the BLC, and a significant increase in the number of beneficiaries.

अब 2500 वर्ग फीट से ज्यादा प्लाट वाले भी होंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र, बीएलसी में बड़ा बदलाव, लाभार्थियों की संख्या में होगी काफी वृद्धि

रायपुर : राज्य शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) घटक के दिशा-निर्देशों में अहम संशोधन किया है. अब तक योजना में 2500 वर्गफीट से ज्यादा क्षेत्रफल वाले भू-खण्ड के स्वामियों को अपात्र माना जाता था. लेकिन शासन ने इस सीमा को खत्म कर दिया है. इससे अब बड़े प्लाट धारी भी योजना का लाभ उठा सकेंगे.
पीएम आवास योजना (बीएलसी) में बड़ा बदलाव किया गया है. अब ढाई हजार वर्गफीट से बड़े प्लाट मालिकों को भी पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा. इसके लिए आवेदक की आय तीन लाख या इससे कम होनी चाहिए. परिवार में किसी भी सदस्य का पक्का मकान नहीं होना चाहिए.
अभी तक पीएम आवास योजना का लाभ ढाई हजार वर्गफीट से कम आकार वाले प्लाट धारकों को दिया जा रहा था. निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल ने बताया कि शासन का कहना है कि यह सुधार शहरों में आवास निर्माण को गति देगा और ज्यादा संख्या में वास्तविक जरुरतमंद लाभार्थियों को मदद मिलेगी.
आयुक्त ने निगम क्षेत्र के वास्तु विदों को निर्देशित किया है कि नए संशोधित पात्रता मानदंडों के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा संभावित हितग्राहियों की पहचान करें. आयुक्त सुमीत अग्रवाल का कहना है कि पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के बीएलसी घटक का अधिकतम लाभ नागरिकों तक पहुंचे इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है. निगम प्रशासन का मानना है कि यह बदलाव न सिर्फ शहर में आवास निर्माण को बढ़ावा देगा. बल्कि सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत भी देगा.
इस योजना से लाभार्थियों की संख्या में काफी इजाफा होगा. और बड़े भू-खण्ड स्वामियों को भी आवास निर्माण के लिए मदद मिल सकेगी. साथ ही शहर में पीएम आवास योजना का प्रभाव और व्यापकता बढ़ेगी. आयुक्त ने शहर के नागरिकों से अपील किया कि वे नए दिशा निर्देशों के मुताबिक अपनी पात्रता की जांच कर जरुरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t