नामी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर छात्रा ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, अच्छे अंक देने का लालच देकर किया गंदी हरकत, डॉ. योगेंद्र चौबे गिरफ्तार

A student accused a professor of a reputed university of molestation, he did dirty things by luring her with good marks, Dr. Yogendra Choubey arrested

नामी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर छात्रा ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, अच्छे अंक देने का लालच देकर किया गंदी हरकत, डॉ. योगेंद्र चौबे  गिरफ्तार

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है. डॉ. योगेंद्र चौबे पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता छात्रा का कहना है कि प्राध्यापक ने उसे परीक्षा में अच्छे अंक देने का लालच दिया. इसके बाद वह गंदी हरकत करने लगा. छात्रा के विरोध करने पर भी वह उसे बार-बार अपने पास बुलाता रहा. प्रोफेसर ने उसे मोबाइल पर गंदे मैसेज और रील भेजकर मिलने के लिए दबाव बनाया. छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर प्रोफेसर चौबे को जेल भेज दिया गया है.
दरअसल, यह मामला अगस्त 2023 का है. पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि डॉ. योगेंद्र चौबे ने परीक्षा में अच्छे अंक देने का लालच देकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था.
पहले वह सामान्य व्यवहार करता था. लेकिन बाद में वह अश्लील इशारे करने लगा. उसने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया. तब भी प्रोफेसर उसे बार-बार अपने पास बुलाने की कोशिश करते. इतना ही नहीं, प्राध्यापक मोबाइल पर अश्लील मैसेज और रील भेजकर मिलने के लिए दबाव डालते थे. उसकी हरकतें लगातार बढ़ती गईं. इससे परेशान होकर छात्रा ने पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन से इसकी शिकायत की.
वहां उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. मामला दबा रहा. जब प्रोफेसर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रा ने अगस्त 2023 में राष्ट्रीय महिला आयोग से ऑनलाइन शिकायत की. बाद में जब राष्ट्रीय महिला आयोग ने दखल किया और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिया. पुलिस ने आयोग के निर्देश पर अगस्त 2023 में छात्रा की शिकायत दर्ज की थी. इस मामले में एक से साल ज्यादा लंबे समय तक जांच के बाद अब जाकर शनिवार शाम को प्रोफेसर को हिरासत में लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI