रसोई कक्ष में लगी भयानक आग, हनुमान मंदिर में जिंदा जले सात महिलाओं समेत 15 श्रद्धालु, 6 श्रद्धालुओं की हालत नाजुक
A terrible fire broke out in the kitchen, 15 devotees including 7 women burnt alive in Hanuman temple, 6 devotees are in critical condition
बरनाला : बरनालl पंजाब के बरनाला के हनुमान मंदिर में बेदह ही दर्दनाक घटना घटी है. मंदिर की रसोई में अचानक आग लग जाने की वजह से अफरा-तफरी मच गई. और इस आग में बुरी तरह से 6 श्रद्धालु जिंगा जल गए. पंजाब के बरनाला जिले में मंगलवार शाम हनुमान मंदिर के रसोई घर में उस समय आग लग गई. जब एक बड़े चूल्हे में डीजल डालते समय वह फैल गया और आग में 15 लोग झुलस गए.
मिली जानकारी के मुताबिक बरनाला के धनौला स्थित हनुमान मंदिर में शाम करीब सात बजे श्रद्धालुओं के लिए लंगर तैयार किया जा रहा था. एक रसोइया द्वारा चूल्हे में डीजल डालते समय डीजल फैलने के बाद रसोई कक्ष में आग तेजी से फैल गई. और आग में 15 लोग झुलस गए.
5 श्रद्धालुओं में छह श्रद्धालु 70-80% तक झुलस गए और उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाकी श्रद्धालुओं को बरनाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें बरनाला के विशाल कुमार (35), राम जतिन (50), बलविंदर सिंह (40), रामचंद्र (45) और अजय कुमार (20) शामिल है और डॉक्टरों के मुताबिक यह सभी लगभग 50% और उससे ज्यादा झुलसे हुए हैं.
धनौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर जसपिंदरजीत कौर ने बताया कि फरीदकोट अस्पताल भेजे गए छह मरीजों के अलावा, दो अन्य को बरनाला सिविल अस्पताल भेजा गया है. 15 घायलों में से आठ पुरुष और सात महिलाएं थीं. जो उस समय मंदिर में स्वयंसेवा कर रहे थे. मंदिर के मुख्य पुजारी ने आपातकालीन सेवाओं को बुलाया और अग्निशमन विभाग और पुलिस के कर्मचारियों ने हनुमान मंदिर के कर्मचारियों द्वारा अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कर आग को और फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया. डीएसपी ने आगे कहा कि प्रशासनिक नीति के मुताबिक सरकार सभी घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



