सरकारी स्कूल का हैवान टीचर, नाबालिग आदिवासी छात्राओं के साथ छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक विजय गिरफ्तार, स्कूल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप

A monster teacher of a government school molested minor tribal girls, accused teacher Vijay arrested, school management also accused of negligence

सरकारी स्कूल का हैवान टीचर, नाबालिग आदिवासी छात्राओं के साथ छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक विजय गिरफ्तार, स्कूल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां सरकारी स्कूल के टीचर विजय राय ने आदिवासी छात्राओं के साथ स्कूल परिसर में छेड़छाड़ की. इस घटना के बाद से छात्राओं की स्कूल परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस ने मामले में शिकायत के बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मरवाही विकासखंड अंतर्गत बंसीलाल शासकीय स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर विजय राय पर नाबालिग आदिवासी छात्राओं के साथ प्राइवेट पार्ट्स पर बेड टच करता था. 
छात्राओं के मुताबिक शिक्षक उन्हें बैड टच करता था. उन्होंने इसकी शिकायत क्लास टीचर और हॉस्टल अधीक्षिका को की थी. लेकिन शिकायत मिलने के बावजूद उच्च अधिकारियों को जानकारी नहीं दी गई.
इसके बाद छात्राओं ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की. शिकायत में बताया गया कि आरोपी टीचर क्लासरुम में कभी हाथ पकड़ना तो कभी कमर छूता था. विरोध करने पर फटकार लगा देता था. कई छात्राओं ने शिक्षक पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मरवाही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक विजय राय को गिरफ्तार कर लिया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि शिक्षक पर भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) 74, पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 9(c) और अनुसूचित जाति जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं प्रशासन की तरफ से भी जांच टीम गठित कर दी गई है. जो पूरे मामले की वस्तुस्थिति का पता लगाएगी.
पुलिस ने पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज कर लिए हैं. अन्य छात्राओं से भी जानकारी जुटाई जा रही है. इससे यह पता चलेगा कि क्या और बच्चियां भी प्रभावित हुई हैं. इस मामले में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है. शिकायत मिलने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं की गई. इस तरह की घटना शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB