वीकली ऑफ पर दोस्तों संग नहाने आये वेटर की नदी में डूबने से मौत, CPR के बाद भी नहीं बची जान, परिवार का इकलौता सहारा छिना, पसरा मातम

A waiter who had come to swim with friends on his weekly off drowned in a river. Despite CPR, he was unable to survive. The family lost their sole support system, leading to widespread mourning.

वीकली ऑफ पर दोस्तों संग नहाने आये वेटर की नदी में डूबने से मौत, CPR के बाद भी नहीं बची जान, परिवार का इकलौता सहारा छिना, पसरा मातम

दुर्ग : दुर्ग में साप्ताहिक अवकाश पर दोस्तों के साथ शिवनाथ नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई. जो कि केरल का रहना वाला था. यह हादसा रसमढ़ा-पिपरछेड़ी के पास हुआ. मृतक की पहचान केरल के एर्नाकुलम जिले के निवासी आशिन ओएस के रूप में हुई है. वह भिलाई के सुपेला स्थित इंडियन कॉफी हाउस में वेटर का काम करता था. रविवार को उसका साप्ताहिक अवकाश था.
मिली जानकारी के मुताबिक आशिन अपने चार दोस्तों के साथ रसमढ़ा-पिपरछेड़ी क्षेत्र में शिवनाथ नदी में नहाने पहुंचा था. आशिन तैरना जानता था. इसलिए वह नदी में उतर गया. जबकि उसके अन्य साथी किनारे पर ही रहे.
गहरे पानी में डूबा युवक
नदी के जिस हिस्से में आशिन उतरा, उसे वहां की गहराई का अंदाजा नहीं था. नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. देखते ही देखते वह पानी में ओझल हो गया.
सीपीआर के बावजूद नहीं बची जान
उसके साथियों ने फौरन डायल-112 को खबर दी. मौके पर राहत दल और एंबुलेंस पहुंची. युवक को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया. रास्ते में उसे सीपीआर भी दिया गया. लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आशिन को मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर पर पुलगांव थाना क्षेत्र की अंजोरा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. मृतक अविवाहित था. उसके परिवार में माता-पिता और एक बहन हैं.
पार्थिव शरीर केरल भेजा गया
सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उसके पार्थिव शरीर को रायपुर से विमान के जरिए केरल भेजा गया. ताकि अंतिम संस्कार उसके गृह नगर में किया जा सके. इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t