मोबाइल पर रॉन्ग नंबर लगने से हुई  पहचान, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, विवाह से इंकार, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आनंद को पुणे से किया गिरफ्तार

Identification was made through a wrong number on the mobile, rape on the pretext of marriage, refusal to marry, after the complaint the police arrested the accused Anand from Pune.

मोबाइल पर रॉन्ग नंबर लगने से हुई  पहचान, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, विवाह से इंकार, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आनंद को पुणे से किया गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ की पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है. आरोपी द्वारा विवाह का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का मामला सामने आया था.
मूलत: जशपुर जिले की 26 साल की युवती चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में रह रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल 2026 को महिला थाना रायगढ़ में  युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि जून वर्ष 2021 में एक अनजान मोबाइल नंबर से उसकी बातचीत आनंद सिंह नामक व्यक्ति से शुरू हुई थी. बातचीत और वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया. दिसंबर 2024 में आरोपी रायगढ़ आया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद भी आरोपी कई बार रायगढ़ आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा.
पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह लगातार टालमटोल करने लगा और आख़िरकार शादी करने से इंकार कर दिया. बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी किसी अन्य युवती से विवाह करने की तैयारी कर रहा है. आवेदन के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई.
केस दर्ज होने के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर महिला थाना की विशेष टीम आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र के पुणे रवाना हुई. पुलिस टीम ने तकनीकी और स्थानीय खबर के आधार पर आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और रायगढ़ लेकर आई.
पूछताछ में आरोपी आनंद कुमार सिंह पिता दयाशंकर सिंह, उम्र 36 साल निवासी गड़ा गौतम, थाना कप्तानगंज, जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम मारूजी, थाना हिजौड़ी, जिला पुणे (महाराष्ट्र) ने अपना जुर्म कबूल किया. इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालतमें पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t