जंगली सुअर मारने बिछाया तार, चचेरे भाई के साथ रखवाली करने गया खेत, करंट की चपेट में आए कृषि विस्तार अधिकारी की दर्दनाक मौत

A wire was laid to kill wild boars, and the agricultural extension officer went to the field with his cousin to guard it. He died a painful death after being electrocuted.

जंगली सुअर मारने बिछाया तार, चचेरे भाई के साथ रखवाली करने गया खेत, करंट की चपेट में आए कृषि विस्तार अधिकारी की दर्दनाक मौत

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली सुअर के लिये बिछाए गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ जाने से कृषि विस्तार अधिकारी की मौत हो गई. घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. लाल कुमार साहू के मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खम्हार गांव का रहने वाले लालकुमार साहू 40 साल गुडुबहाल में कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ था। बीती रात 9 बजे लालकुमार भेलवाटोली गांव में स्थित अपने खेत की तरफ गया था. इसी बीच जंगली सुअर के शिकार के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ जाने से उसकी मौत हो गई.
देर रात तक लालकुमार के घर नहीं लौटने पर परिजन जब उसे ढूंढने निकले तो उन्होंने देखा कि खेत के पास शव पड़ा हुआ था. जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लैलूंगा थाने में दी. घटना की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 
भेलवाटोली गांव ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे अर्से से जंगली सुअरों का आतंक बढ़ गया है. जिससे उनकी फसले बर्बाद हो रही हैं. गांव के ग्रामीण अवैध तरीके से हुकिंग कर खेतों में करंट बिछा देते हैं जिससे यह घटना हुई है.
इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि खेत में लगे करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से यह घटना हुई है. इस मामले में जांच की जा रही है. दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t