मशहूर डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में बवाल, देर रात रिसोर्ट में तोड़फोड़, मारपीट और लूट का आरोप, मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज
Chaos erupts at renowned dancer Sapna Chaudhary's concert, with allegations of vandalism, assault, and robbery at the resort late at night, and death threats received, leading to a FIR.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में विवाद हो गया. आरोप है कि कुछ लोगों ने जश्न रिसॉर्ट में तोड़फोड़ की और सपना चौधरी की टीम के साथ मारपीट भी की. इस मामले में सपना चौधरी की टीम और रिसॉर्ट के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के बाद जब रात में सपना चौधरी अपने कमरे में सो रही थी. तब बाहर कुछ लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया. गाली-गलौज करने के साथ गोली मारने की धमकी दी. सपना चौधरी के मुताबिक उनकी टीम के साथ झगड़ा और मारपीट भी की गई और लोगों को उकसाया भी गया.
इस मामले में जश्न रिसोर्ट के मालिक करणदीप ने कार्यक्रम आयोजक अमित नवरंगलाल, अनिल द्विवेदी, युगल शर्मा, सुजल अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. आरोप है इन चार लोगों ने सपना चौधरी के लोगों से कार्यक्रम के लिए ज्यादा पैसा लेने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज कर मारपीट की और जब इन्हें मना किया गया तो जश्न रिसोर्ट में तोड़फोड़ और मारपीट की. साथ ही सीसीटीवी कैमरा का डीवीअर अपने साथ ले गए और 10000 रुपए भी लूट लिया. सीसीटीवी का DVR भी साथ ले गए.
सपना ने बताया है कि देर रात जश्न रिसोर्ट में हुए कार्यक्रम के बाद जब अपने कमरे में आराम कर रही थीं, तभी रात को साढ़े 12-1 बजे चार लोगों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, गाली-गलौज की और गोली मारने की धमकी दी. उनकी टीम के साथ मारपीट की गई और भीड़ उकसाकर माहौल बिगाड़ा गया. हालात इतने बिगड़ गए कि अगर रिसोर्ट मालिक करणदीप समय पर मदद न करते और पुलिस टीम न पहुंचती, तो कोई अनहोनी हो सकती थी.
रिसोर्ट के मालिक करणदीप ने सात लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही है. इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
बता दें कि, कोरबा में सपना का करीब ढाई घंटे का कार्यक्रम था. लेकिन हंगामे को देखते हुए एक घंटे ही चल सका. कार्यक्रम के दौरान जहां अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला। वहीं हुल्लड़बाजी भी होती रही. वहीं हुल्लड़बाजी इतनी बढ़ गई कि, स्टेज पर पैसे फेंकने को लेकर सपना चौधरी नाराज हो गईं. वह स्टेज से इधर-उधर भटकने वाले लोगों को दर्शक दीर्घा में बैठने की अपील भी करती नजर आई. लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



