शादी के एक साल बाद नवविवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, कुएं में लटकता मिला शव, सुसाइड से ससुराल में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
A year after marriage, a newlywed woman hanged herself at her parents' home; her body was found hanging in a well, causing a stir at her in-laws' home.
बलरामपुर : बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहां एक नवविवाहित महिला ने खुदकुशी कर ली. महिला की हालत देखकर हर कोई हैरान हो गया है. वहीं नविवाहित द्वारा खुदकुशी करने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला बलरामौर जिले के कोतवाली थाना इलाके के सरनाडीह गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक। सरनाडीह गांव में एक नवविवाहिता अंजिल सिंह उम्र 21 साल ने घर के बाहर बने कुएं में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. महिला का शव कुएं में लटका मिला है. महिला कुछ दिनों पहले ही मायके आई थी. वहीं नविवाहित द्वारा खुदकुशी करने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस जांच में जुट गई है कि, महिला ने आत्महत्या क्यों की है. अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम और सनसनी का माहौल है.
अंजिल की शादी लगभग एक साल पहले महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी ज्ञान सिंह से हुई थी. बीते एक महीने से वह अपने मायके में रह रही थी. परिजनों ने बताया कि वह ससुराल में रहना नहीं चाहती थी और शादीशुदा जीवन से असंतुष्ट थी. थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला मालूम हो रहा है. मृतका के मायके और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



