डेम में युवक-युवती ने लगाई छलांग, बच गया राहुल, 8 दिन बाद भी शीलू का नहीं मिला कोई सुराग, तलाश जारी, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

A young man and woman jumped into a dam, Rahul survived. Eight days later, no trace of Shilu was found. The search continues. A woman is accused of abetting suicide.

डेम में युवक-युवती ने लगाई छलांग, बच गया राहुल, 8 दिन बाद भी शीलू का नहीं मिला कोई सुराग, तलाश जारी, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

कोरबा : राताखार डेम में 18 सितंबर को एक युवक और युवती ने छलांग लगा दी. युवक राहुल नामदेव को बचा लिया गया लेकिन 8 दिन बाद भी युवती शीलू त्रिपाठी का कोई पता नहीं चल सका है. 
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे मछुआरों ने डेम में बने टापू पर एक युवक को फंसा देखा. उन्होंने 112 और कोतवाली थाना पुलिस को खबर दी. पानी का बहाव तेज होने की वजह से नगर सेना की गोताखोर टीम को बुलाया गया. एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बचाया गया.
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान काशी नगर निवासी राहुल नामदेव के रुप में बताई. साथ ही युवती की पहचान एमपी नगर अटल आवास की 22 साल की शीलू त्रिपाठी के रुप में की.
घटना को 8 दिन बीत चुके हैं. लेकिन युवती का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. इस मामले में युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. युवती के परिजनों का आरोप है कि राहुल ने शीलू को आत्महत्या के लिए उकसाया था. घटना से एक दिन पहले वह उनके घर आया था. शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी.
परिजनों के मुताबिक छलांग लगाते समय युवक के कपड़े उतरे हुए थे. कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि युवती की तलाश जारी है. बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है. नगर सेना के गोताखोर भी खोज में लगे हैं. हसदेव नदी किनारे के गांवों में कोतवार के जरिए मुनादी कर खबर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t