नाबालिग बहन को प्रेमी संग देख भड़का भाई, बीच सड़क पर कर दी युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल

Seeing his minor sister with her boyfriend, the brother got angry and beat up the young man in the middle of the road, the video went viral on social media.

नाबालिग बहन को प्रेमी संग देख भड़का भाई, बीच सड़क पर कर दी युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने बीच सड़क पर दूसरे युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी युवक बेल्ट से लगातार दूसरे युवक को पीट रहा है. जबकि आसपास लोग तमाशबीन बने रहे.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक आरोपी की नाबालिग बहन के साथ प्रेम-प्रसंग में था और दोनों को एक साथ देखकर आरोपी आपा खो बैठा. गुस्से में तमतमाए युवक ने सड़क पर ही युवक को पकड़ लिया. और उसकी जमकर धुनाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t