युवक ने आईना तोड़कर खुद का पेट चीरा, बोला - शैतान मार रहे हैं, मची अफरा-तफरी, इलाज जारी, अब अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
A young man broke a mirror and slit his own stomach, claiming he was being attacked by demons, causing panic. He is currently battling for his life in the hospital.
बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जरहाभाठा मिनी बस्ती में एक 35 साल के युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. परिजनों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक का इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रुप से बीमार था और 10 अप्रैल की सुबह से ही ‘शैतान मार रहे हैं’ जैसी बातें कहकर घर में हंगामा कर रहा था. परिजनों ने हालात बिगड़ते देख उसे डॉक्टरी इलाज के बजाय झाड़-फूंक के लिए ले गए थे. जहां से लौटने के बाद वह कुछ समय के लिए शांत होकर सो गया था.
लेकिन अगले दिन सुबह करीब 11 बजे उसकी मानसिक हालत फिर से बिगड़ गई और उसने अचानक घर में रखे आईने को तोड़ दिया गुस्से में आकर युवक ने कांच के धारदार टुकड़े से अपने पेट पर जोरदार वार कर खुद को गंभीर रुप से घायल कर लिया. जिससे उसका पेट फट गया. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और आनन-फानन में खून से लथपथ युवक को परिजनों द्वारा सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. वर्तमान में डॉक्टरों ने युवक की हालत को स्थिर बताया है. वहीं पुलिस ने इस आत्मघाती कदम की खबर मिलते ही मामले की छानबीन और जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



