दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी पर डीजल डालकर लगाई आग, इलाज जारी, इलाके में आक्रोश, आरोपी सतीश गिरफ्तार, कैरेक्टर पर शक बनी वजह
In a shocking incident, the husband poured diesel on his wife and set her on fire. Treatment continues, anger in the area, accused Satish arrested, and suspicion on her character became the reason.
मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी. जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सतीश सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. यह घटना चिल्फी थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सेनगुड़ा गांव का निवासी आरोपी सतीश सोनवानी ने 16 मार्च की सुबह करीब 8 बजे अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था. जिसके चलते उसने घर में रखे डीजल का इस्तेमाल कर उसे आग के हवाले कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया.
वारदात के बाद गंभीर रुप से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में मामला गंभीर पाया गया. जिसके बाद 9 अप्रैल को चिल्फी थाने में अपराध क्रमांक 37/26 के तहत धारा 109 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी.
तकनीकी जांच और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने आरोपी सतीश सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई. जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
पुलिस के मुताबिक आरोपी सतीश सोनवानी ने पूछताछ में बताया कि उसने चरित्र शंका के चलते गुस्से में आकर यह कदम उठाया था. हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि यह एक गंभीर अपराध है और इस तरह की घटनाओं को किसी भी हालत में कबूल नहीं किया जा सकता है. सभी सबूत और बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाया गया. जिसके बाद आरोपी सतीश सोनवानी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे भी जांच जारी रहेगी और यह पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले किसी तरह का विवाद या मानसिक तनाव की स्थिति थी या नहीं.. वहीं पीड़िता की हालत पर भी नजर रखी जा रही है. इस वरदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं को गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने भी लोगों से अपील किया कि किसी भी पारिवारिक विवाद को कानून अपने हाथ में लेकर हिंसा में न बदलें. यह मामला घरेलू हिंसा और आपराधिक प्रवृत्ति का गंभीर उदाहरण माना जा रहा है. जिसमें एक मामूली शक ने भयावह घटना का रुप ले लिया.
आरोपी
सतीश सोनवानी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



