पेड़ से गिरकर युवक की मौके पर मौत, संतुलन बिगड़ते ही नीचे गिरा, आम तोड़ते समय हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार और गांव में शोक का माहौल
A young man died on the spot after falling from a tree, losing his balance and falling down, the tragic accident occurred while plucking mangoes, and an atmosphere of mourning gripped the family and the village.
पेंड्रा : पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. जहां आम तोड़ने के दौरान एक युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई. घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक झोंकापारा का रहने वाला पवन विश्वनाथ रविवार शाम अपने पिता के साथ कोडगार चौकी क्षेत्र के ग्राम टीड़ी में आम तोड़ने गया था. इसी दौरान वह पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था. तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा.
गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजन कुछ समझ पाते. उससे पहले ही युवक की मौत हो गई.
दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है.
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



