नाबालिग से युवक ने किया जबरन दुष्कर्म, लड़की ने थाना पहुंच कर लगाई इंसाफ की गुहार, पुलिस ने फरार आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A young man raped a minor; the girl went to the police station and pleaded for justice. The police arrested the absconding accused, Pramod, and sent him to jail.
नारायणपुर : नारायणपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक मुरियापारा निवासी 25 साल के आरोपी प्रमोद मड़ावी ने नाबालिग लड़की के साथ जबरन सेक्स किया. जिसके बाद नाबालिग लड़की पुलिस थाना पहुंची, और इंसाफ की गुहार लगाई. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने संबंधी जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी के लिए टीम गठित की गई.
जांच के दौरान मिले सबूतों और मुखबिर की खबर पर आरोपी को घेराबंदी कर मुरियापारा से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. जिसमें आरोपी जुर्म करना कबूल किया.
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 64(2)(एम), 65(1), 351(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के तहत कार्यवाही कर अदालत के सामने पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
प्रमोद मड़ावी पिता राम प्रसाद मंडावी उम्र 25 साल निवासी मुरियापारा नारायणपुर जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



