बर्थडे पार्टी में फार्म हाउस गई युवती से गैंगरेप, कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर बारी-बारी किया दुष्कर्म, तेलीबांधा का आशीष गिरफ्तार, रुपेंद्र फरार
A young woman who went to a farmhouse for a birthday party was gang-raped, she was raped in turn after mixing alcohol in a cold drink. Ashish of Telibandha was arrested, while Rupendra was absconding.
रायपुर/धरसींवा : राजधानी में अपराध चरम पर है. वही रायपुर के एक फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी में गई युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. इस मामले ने पुलिस ने आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी रुपेंद्र जोशी अभी फरार है. ये मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवती को उसके बॉयफ्रेंड के दो दोस्तों ने जन्मदिन मनाने का बहाना बनाकर कुंरा स्थित फार्म हाउस ले गए. वहां पहले तो हंसी-मज़ाक और केक-कटिंग का माहौल बनाया गया. लेकिन थोड़ी ही देर में जाम छलकाने की तैयारी के साथ कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया.
आरोप है कि दोनों युवकों ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी और नशे की हालत में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. जब पीड़िता ने विरोध करने की कोशिश की. तो जान से मारने और उसके रिश्तेदारों पर हमला करने की धमकी दी गई. विश्वास और सुरक्षा के नाम पर किया गया यह छल न सिर्फ अमानवीयता की पराकाष्ठा है. बल्कि यह बताता है कि दोस्ती के लिबास में छिपे शिकारी कितनी सहजता से अपना खेल खेल जाते हैं.
पीड़िता की शिकायत पर धरसींवा थाना पुलिस ने फौरन कार्रवाई की. तेलीबांधा निवासी आरोपी आशीष जोशी को हिरासत में ले लिया गया है. जबकि उसका साथी रुपेन्द्र जोशी अब भी फरार है. पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और धमकी सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. फिलहाल फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जांच को आगे बढ़ा रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



