करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, कूलर में पानी डालते समय दर्दनाक हादसा, मची अफरा-तफरी, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

Woman dies of electrocution; tragic accident occurs while filling a cooler with water; chaos ensues; family plunged into grief; police investigating.

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, कूलर में पानी डालते समय दर्दनाक हादसा, मची अफरा-तफरी, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। लैलूंगा थाना क्षेत्र के तारागढ़ गांव में घर के कूलर में पानी भर रही एक महिला अचानक करंट की चपेट में आ गई. हादसे में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के तारागढ़ गांव में अपने घर के कूलर में महिला पानी भर रही थी. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने फौरन महिला को करंट प्रवाहित कूलर से अलग किया. इसके बाद फौरन महिला को सिविल अस्पताल पत्थलगांव ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
वहीं मामले की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की आगे की जांच की जा रही है. और हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t