सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, मोहब्बत का झांसा देकर मिलने बुलाया होटल, दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, आरोपी रवि UP से गिरफ्तार
Social media friendship proves costly: Accused Ravi lured a woman to a hotel under the guise of love, filmed a rape video to blackmail her, and has now been arrested in UP.
जगदलपुर : सोशल मीडिया पर हुई एक दोस्ती ने युवती की जिंदगी को डर और प्रताड़ना के अंधेरे में धकेल दिया. मोहब्बत का झांसा देकर आरोपी ने पहले युवती का भरोसा जीता. फिर उसे जगदलपुर बुलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा. आखिरकार पीड़िता की शिकायत पर बस्तर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रवि कुमार राजभर ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से संपर्क बढ़ाया और धीरे-धीरे उसे अपनि मोहब्बत के जाल फंसा लिया. भरोसा कायम होने के बाद उसने युवती को जगदलपुर बुलाया. जहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया.
इसके बाद शुरु हुआ ब्लैकमेलिंग का सिलसिला... आरोपी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का मानसिक और शारीरिक शोषण करता रहा. लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया.
मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया. उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया और ठिकाना बदल लिया. जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश में डेरा डालकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आखिरकार मऊ जिले में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया.
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म काबु कर लिया. उसके मोबाइल की जांच में पीड़िता से जुड़े आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले हैं. जिन्हें पुलिस ने डिजिटल सबूत के रूप में जब्त कर लिया है.
ट्रांजिट रिमांड पर जगदलपुर लाए गए आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले किसी अन्य युवती के साथ भी इसी तरह की वारदात तो नहीं की है.
बस्तर पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क करते समय सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी फौरन पुलिस को देने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



