बस्तर दशहरे में आस्था से खिलवाड़, रथ निर्माण स्थल पर बिरयानी खा रहे युवक को कारीगरों ने रस्सी से बांधकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

A youth eating biryani at a chariot construction site was tied with a rope and beaten by artisans during Bastar Dussehra. The accused was arrested.

बस्तर दशहरे में आस्था से खिलवाड़, रथ निर्माण स्थल पर बिरयानी खा रहे युवक को कारीगरों ने रस्सी से बांधकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

बस्तर : दशहरे की पवित्र परंपराओं के बीच सोमवार की शाम एक युवक की हरकत ने विवाद खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में सिरहासार भवन में घुस आया और वहां बिरयानी खाने लगा. रथ निर्माण कर रहे ग्रामीणों ने इसे आस्था का अपमान मानते हुए युवक को रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बस्तर में चल रहे 75 दिनों के ऐतिहासिक दशहरा पर्व के दौरान सिरहासार भवन में विशाल रथ का निर्माण काम चल रहा है। ग्रामीण कारीगर परंपरा और आस्था के साथ इस कार्य में जुटे हैं. चश्मदीदों के मुताबिक सोमवार शाम एक युवक शराब के नशे में धुत होकर भवन के भीतर आया और वहां बैठकर बिरयानी खाने लगा. पहले तो मौजूद लोग समझ नहीं पाए. लेकिन जब उसकी हरकतें बढ़ीं तो कारीगरों का गुस्सा फूट पड़ा.
ग्रामीणों का कहना है कि दशहरे का रथ श्रद्धा और अनुशासन के साथ तैयार किया जाता है. ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति का नशे में धुत होकर भवन के भीतर खाना-पीना आस्था का खुला अपमान है. इसी नाराजगी के चलते युवक को रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है. खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई. पीटे गए युवक की पहचान गंगा के रुप में हुई है. पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t