अमित शाह बस्तर दशहरा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री बस सेवा की शुरुआत, महतारी वंदन की 20वीं किस्त ट्रांसफर, राज परिवार से मुलाकात
Amit Shah attended Bastar Dussehra, inaugurated the Chief Minister's bus service, transferred the 20th installment of Mahatari Vandan, and met the royal family.
जगदलपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर हैं. शाह ने लालबाग मैदान में सभा को संबोधित किया. इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री बस सेवा की शुरुआत की. 250 गांव कवर होंगे. इसके लिए 34 रूट का चयन किया गया है. इससे पहले शाह ने सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म निभाई.
यहां वे मंत्री मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर और उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुरिया दरबार में मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से बातचीत की.
मुख्यमंत्री बस योजना के अंतर्गत 34 रूटों का चयन किया गया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज महल गए। यहां बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव समेत परिवार से मुलाकात की.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त के तहत 606.94 करोड़ की राशि 64.94 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किया. यह योजना 1 मार्च 2024 से शुरू हुई थी. जिसमें हर विवाहित महिला को 1,000 प्रति माह मिलते हैं. अब तक महिलाओं को कुल 12,983.13 करोड़ की सहायता मिल चुकी है.
अमित शाह ने शनिवार को माओवादियों से किसी भी तरह से बातचीत की संभावना से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वे आत्मसमर्पण करें और बस्तर के विकास में सहभागी बनें. इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा करेंगे.
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



