नाबालिग बेटियों की इज्जत से खिलवाड़, दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों दरिंदों को किया गिरफ्तार

Minor girls were raped and threatened with death; police arrested both criminals within 24 hours.

नाबालिग बेटियों की इज्जत से खिलवाड़, दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों दरिंदों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले दो दरिंदों की करतूत सामने आई है. सरकंडा और कोटा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में दबोचकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.
सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाला गोल्डी उर्फ छत्रपाल प्रसाद केंवट ने अपने ही मोहल्ले की 10वीं की छात्रा को जुलाई 2025 से धमकाकर लगातार शारीरिक शोषण किया. जब पीड़िता ने यह बात परिजनों को बताई तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर सिर्फ 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया.
कोटा थाना क्षेत्र में अग्निवेश सारथी उर्फ गोल्डी उर्फ सीटू सारथी ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t