बर्थडे पार्टी से वापस घर लौट रहे युवक लूट का शिकार, एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
A youth returning home from a birthday party was robbed, police arrested two accused including a minor and sent them to jail
गरियाबंद : गरियाबंद में दोस्तों के साथ मोटर सायकल में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों को स्कूटी में सवार बदमाशों ने मोबाइल और नगद रकम लुट लिया. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी युवराज गढ़िया साकिन कोचवाय थाना और जिला गरियाबंद (छ.ग.) थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 जून 2025 को वह अपने साथी के साथ मोटर सायकल में बर्थडे पार्टी मे गरियाबंद गया हुआ था. रात करीब 9:30 बजे बर्थडे पार्टी खत्म होने के बाद प्रार्थी अपने अन्य दो दोस्त के साथ वापस आते समय केशोडार तंवरबाहरा के आगे चटटान के पास बाथरुम करने के लिये रुके थे.
उसी दौरान कोकडी तरफ से स्कूटी में सवार होकर दो लोग आए और उनके पास आकर अपने पास रखे चाकू जैसा हथियार को गले में लगाकर गंदी गंदी गाली-गलौज करते हुए तुम लोग के पास जो भी सामान है फौरन दे दो. ऐसा कहकर धमकी देने लगे. हाथ थप्पड़ से मारपीट करते हुए जेब से रियलमी कंपनी का मोबाईल, एक टेक्नो कंपनी का मोबाइल के साथ जेब से नगदी 3100/रूपये को लूट लिया. उसके बाद वे दोनो अपना स्कूटी चालू कर केशेाडार की तरफ भाग गए.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों में दिशा निर्देश में घटना में इस्तेमाल स्कूटी स्वामी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर आरोपीगण को पता तलाश किया गया. जिसमें डोंगरीगांव निवासी राजा बांगडे़ के द्वारा अपने अन्य साथी नाबालिग बालक के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना बताया गया. आरोपी के द्वारा वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को नाबालिग बालक के पास रखना और लूटे गए 1800/रूपये को खाने-पीने मे खर्च करना बताया गया.
आरोपी राजा बांगडे़ से दो नग मोबाइल और नगदी 1300/ रुपये और एक नाबालिग से वारदात मे इस्तेमाल स्कूटी को गवाहों के सामने जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
1:-राजा बांगड़े पिता कैलाश बांगडे़ उम्र 20 साल निवासी ग्राम डोगरीगांव जिला गरियाबंन्द
2:- नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



