दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, काम से लौट रहे 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Painful road accident, high speed Scorpio hit a bike rider, 3 labourers returning from work died a painful death

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, काम से लौट रहे 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग NH-43 पर रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. काम से लौट रहे बाइक सवार मजदूरों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर गुमगा निवासी मृतक विनोद पैकरा अपने अन्य साथी के साथ रायगढ़ में काम के सिलसिले में गए थे. जहां से तीनों वापस लौट रहे थे. इस दौरान काराबेल पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद दो व्यक्ति सड़क पर बुरी तरह जा गिरे और एक दूर फेंका गया. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. खबर पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB