मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही. पुलिस ने 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों रंगे हाथ गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Action against drug smuggling. Police arrested 3 interstate ganja smugglers red handed and sent them behind bars

मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही. पुलिस ने 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों रंगे हाथ गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रुप से रोक लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गये है.
इसी कड़ी में 3 जुलाई 2025 को थाना खमतराई पुलिस टीम को मुखबीर से खबर मिली कि थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत स्थित व्यास तालाब बीरगांव, रायपुर के पास 3 लोगों ने अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखा है. जिसे तस्करी करने की फिराक में है. जिस पर अतिरिक्त पुलिस शहर, नगर पुलिस अधीक्षक उरला तथा थाना प्रभारी खमतराई को आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया.
जिसपर थाना खमतराई पुलिस टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुये संदेहियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया. संदेहियों के पास रखे 2 काले रंग के पिठ्दू बैंग और प्लास्टिक की बोरी को चेक करने पर उसके अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा मिला. आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम कमशः 01. संतोष कुमार निवासी उमरपोर्ट थाना नवरंगपुर (उडिसा), 02. महेश श्याम राव कामडे निवासी कवडगांव थाना आस्टी जिला अहिल्या नगर (महाराष्ट्र), 03. सुफियान खान निवासी बथाना पोष्ट अमनौर थाना मडौरा जिला छपरा (बिहार) हाल बंजारी नगर मदरसा के पास रावांभाठा का होना बताया.
उक्त आरोपियो से उनके पास रखे मादक पदार्थ गांजा के बारे में दस्तावेज पेश करने कहा गया लेकिन आरोपियो द्वारा कोई भी वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जिस पर आरोपी 01. संतोष कुमार से कुल तीन पैकेट में रखे कुल 10.050 किलो गाम गांजा एवं 01 नग मोबाईल फोन 02. महेश श्याम राय कामड़े से तीन पैकेट में 09.120 किलो गाम गांजा और 1 नग मोबाईल फोन 3. सुफियान खान से तीन पैकेट में 6.320 किलो गाम गांजा और 1 नग मोबाईल फोल कुल जुमला कीमत 2,76,500 रू जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के खिलाफ अपराध कमांक 724/25 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही किया गया.  आरोपियो से पूछताछ करने पर अन्य राज्यो में भी गांजा की तस्करी करने का लिंक मिला जिसके बारे में विवेचना की जा रही है/ 
आरोपी 
01. संतोष कुमार पडाल पिता बाला राजू पढाल उम्र 35 साल निवासी उमरपोर्ट थाना उमरपोर्ट जिला नवरंगपुर (उडिसा)
02. महेश श्याम राव कामडे पिता श्याम राय सम्भाजी राव कामडे उम्र 34 साल निवासी कवडगांव थाना आस्टी जिला अहिल्या नगर (महाराष्ट्र)
03. सुफियान खान पिता जेनुउ‌द्दीन खान उम्र 23 साल निवासी बथाना पोष्ट अमनौर थाना मडौरा जिला छपरा (बिहार) हाल-बंजारी नगर मदरसा के पास रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर
इस कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी खमतराई, उपनिरीक्षक फागु लाल भोई, सउनि, गजानंद वर्मा, रेखलाल भारती, रमेश यादव, आरक्षक सुमीत वर्मा, प्रदीप यादव, जगजीत सिंह, दीपक मिश्रा, निहाली साहू ताराचंद दीवान तथा भरत रात्रे थाना खमतराई  की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB