सड़क यातायात बाधित कर रही भवन निर्माण सामग्रियों पर कार्यवाही, कचरा फैलाने पर पहलाद शादिजा को 25 हजार रुपये का जुर्माना

Action taken against building construction materials obstructing road traffic, Pehlada Shadija fined Rs 25,000 for spreading garbage

सड़क यातायात बाधित कर रही भवन निर्माण सामग्रियों पर कार्यवाही, कचरा फैलाने पर पहलाद शादिजा को 25 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विष्वदीप ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र के कई स्थानों का निरीक्षण जोन कमिष्नर संतोष पाण्डेय और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया और स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। आयुक्त ने कई स्थानों पर यातायात बाधित कर रही भवन निर्माण सामग्रियों को जप्त कर संबंधित भवन स्वामियों पर नियमानुसार जुर्माना करने की कार्यवाही करने के निर्देष दिया.
साथ ही कचरा गंदगी फेकने, फैलाने के मामलों में संबंधितों पर जुर्माना करने और राजधानी शहर नगर निगम क्षेत्र में आमजनों के बीच सफाई को लेकर लगातार जनजागरण सभी जोनो के जरिए अभियान पूर्वक करने के निर्देश दिया.
नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय ने जोन के तहत महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्रमांक 32 के तहत अवंति विहार मुख्य मार्ग में भवन निर्माण सामग्री रखकर सड़क यातायात बाधित करने और एनजीटी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य के दौरान ग्रीन नेट नहीं लगाने पर संबंधित भवन स्वामी पहलाद शादिजा पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर उन्हें भविष्य के लिये नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI