मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे से पहले ही रात के अंधेरे में युवा कांग्रेस नेता ने कर दिया चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण, शहर में गरमाया सियासी पारा

Ahead of Chief Minister Vishnu Deo Sai's visit, a Youth Congress leader unveiled a statue of Chandrashekhar Azad in the dead of night, raising political heat in the city.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे से पहले ही रात के अंधेरे में युवा कांग्रेस नेता ने कर दिया चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण, शहर में गरमाया सियासी पारा

अंबिकापुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे से ठीक पहले शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण को लेकर सियासत तेज हो गई है. मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम से पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रात के अंधेरे में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर नारियल फोड़ कर माल्यार्पण कर प्रतीकात्मक रुप से उसका अनावरण कर दिया. जबकि आज खुद सीएम इसका लोकार्पण करने वाले हैं. प्रतिमा के अनावरण को लेकर सियासत तेज हो गई है.
युवा कांग्रेस सरगुजा जिला अध्यक्ष विकल झा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रात में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया. विकल झा ने कथित अनावरण से पहले अपना बयान रिकॉर्ड कराया. उसने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन भाजपा नेता स्व रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के लिए भव्य तैयारी कर रहा है. लेकिन शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की अनदेखी की जा रही है. युवा कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम शहीद चंद्रशेखर आजाद का अपमान कर रहा है और उनकी प्रतिमा स्थल पर कोई तैयारी नहीं की गई है.
गौरतलब है कि आज सीएम विष्णु देव साय भाजपा नेता स्व रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद दोनों की प्रतिमाओं का अनावरण करने वाले हैं. देर रात प्रतिमा का इस तरह अनावरण कर दिए जाने के बाद प्रशासनिक अमले के बीच हड़कंप मच गया. आज सुबह अफसर यहां पहुंचे और प्रतिमा को फिर से कवर करवाया.
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के कट्टर समर्थक माने जाते हैं. बताया जा रहा है कि इस वाकये को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t