बुजुर्ग ने नाबालिग के साथ किया अननेचुरल सेक्स, पुलिस ने फौरन आरोपी परमसुख को दुर्ग से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
An elderly man engaged in unnatural sex with a minor; police immediately arrested the accused, Param Sukh, from Durg and sent him behind bars.
दुर्ग : मोहन नगर थाना पुलिस ने 60 साल के परमसुख सोनी को नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य के जुर्म में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपनी स्कूटी में लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात 17 साल के नाबालिग ने आरोपी से स्कूटी पर लिफ्ट मांगी. इसके बाद कुछ दूर जाते ही आरोपी ने नाबालिग से अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया. आरोपी पहले पीड़ित को किस किया और मना करने के बावजूद उसके संवेदनशील अंगों को छूने लगा. घटना के बाद बालक घबराकर किसी तरह अपने घर पहुंचा. उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने फौरन मोहननगर थाना में शिकायत दर्ज कराई.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहननगर पुलिस ने आरोपी पर धारा 296/12 और POCSO एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर अदालत में उसे पेश किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया
थाना प्रभारी केशव कोसरे ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई की है. लिखित शिकायत मिलते ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



