शराब के नशे में विवाद, परेशान होकर डंडे से पीटा, फिर कुल्हाड़ी से किया हमला, पिता ने बेटे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी, आरोपी गिरफ्तार
A drunken dispute escalated: after being driven to exasperation, a father beat his son with a stick and then attacked him with an axe, ultimately beating him to death; the incident caused a sensation, and the accused has been arrested.
बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में मंगलवार को पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी. बेटा शराब के नशे में आए दिन घर में झगड़ा करता था. इसी बात से परेशान होकर पिता ने पहले डंडे से उसकी पिटाई की. फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमुली का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 साल का विजेंद्र श्रीवास शराब पीने का आदी था. वह नशे में अक्सर घर में हंगामा करता और परिवार के लोगों से झगड़ा करता था. मंगलवार को भी उसने शराब पीकर घर में विवाद शुरू कर दिया.
बेटे की हरकतों से तंग आ गया था पिता
बताया जा रहा है कि बेटे की रोज-रोज की हरकतों से परेशान पिता मोहित राम श्रीवास का सब्र टूट गया. गुस्से में उन्होंने पहले डंडे से विजेंद्र की पिटाई की. इसके बाद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई.
आरोपी पिता हिरासत में
वारदात की खबर मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी पिता मोहित राम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

शुरुआती जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद और शराब के नशे में हुआ झगड़ा सामने आया है. मामले में सबूत जुटाए जा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



