घर के आंगन में सो रहे दंपती पर हाथी ने किया हमला, 60 वर्षीय महिला की मौत, पति ने खाट के नीचे छिपकर बचाई जान, मचा हड़कंप

An elephant attacked a couple sleeping in their courtyard, killing the 60-year-old woman. The husband saved his life by hiding under a cot.

घर के आंगन में सो रहे दंपती पर हाथी ने किया हमला, 60 वर्षीय महिला की मौत, पति ने खाट के नीचे छिपकर बचाई जान, मचा हड़कंप

कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में मंगलवार देर रात हाथी के हमले से 60 वर्षीय महिला सुंदरी मझावार की मौत हो गई. महिला अपने पति टिकेश राम मझावार के साथ बेरिउमराव गांव के नीमपानी टोला में आंगन में सो रही थी. यह मामला मंगलवार देर रात चैतमा वनपरिक्षेत्र के बेरिउमराव गांव के नीमपानी टोला का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अकेला हाथी अचानक घर के आंगन में पहुंचा और जोर-जोर से चिंघाड़ने लगा. आवाज सुनकर पति खाट के नीचे छिप गया. लेकिन सुंदरी भागते हुए हाथी की चपेट में आ गई. हाथी ने उसे दौड़ाकर कुचला. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पति किसी तरह अपनी जान बचाकर घटनास्थल से भाग निकला और ग्रामीणों को खबर दी.
ग्रामीणों ने हाथी को भगाने का प्रयास किया. वहीं खबर मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वन अमले ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है. डीएफओ निशांत झा ने बताया कि मृतक परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है.
वन अमले ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है. कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि उन्होंने सुबह जनप्रतिनिधियों के साथ गांव का दौरा किया और घटनाक्रम की जानकारी ली.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t