खेत में सिंचाई के दौरान करंट में चपेट में आ गए चाचा, बचाते समय चपेट में आया भतीजा, दोनों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल
An uncle was electrocuted while irrigating his field, and his nephew was electrocuted while trying to save him. The village is in mourning after their deaths.
रायगढ़ : आलू के खेत में पानी देने पहुंचे चाचा- भतीजे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनो के शवों को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वलो ग्राम मुडपारा निवासी निर्मल नागवंशी पिता जगत राम नागवंशी उम्र 25 साल और शिवा नागवंशी पिता हेमसागर नागवंशी उम्र 12 साल दोनों कल अपने खेत में लगाए गए आलू की फसल में पानी दे रहे थे. बताया जा रहा है कि डबरी से पानी निकालने के लिए मोटर पंप चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन किया था. इसी दौरान बिजली का बोर्ड जमीन पर गिर गया. जिसे उठाते समय निर्मल करेंट की चपेट में आ गया.
निर्मल को बचाने की कोशिश में शिवा ने जैसे ही पास जाने की कोशिश की. वह भी करेंट की चपेट में आ गया. जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दोनों मृतक चाचा-भतीजे बताये जा रहे हैं. घटना की खबर मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



