छठ के मौके पर रायपुर में बुलाई गई बार बालाएं, भक्ति गीतों की जगह लगे अश्लील ठुमके, आयोजन समिति पर उठे गंभीर सवाल

Bar girls were invited to Raipur for Chhath, and instead of devotional songs, obscene dance moves were performed, raising serious questions about the organizing committee.

छठ के मौके पर रायपुर में बुलाई गई बार बालाएं, भक्ति गीतों की जगह लगे अश्लील ठुमके, आयोजन समिति पर उठे गंभीर सवाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे देश में आस्था के महापर्व छठ को धूमधाम से मनाया गया. सोमवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों और श्रद्धालुओं ने मंगलवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य दिया। राजधानी रायपुर में छठ पूजा के दौरान कई अलग-अलग और बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इन कार्यक्रमों में रायपुर के बिरगांव स्थित बड़ा तालाब में आयोजित हुआ कार्यक्रम सबसे ज्यादा चर्चा में है.
ऐसा इसलिए क्योंकि बिरगांव के बड़ा तालाब में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में अश्लील डांस किया गया. युवतियों के अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है. वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है. कई लोग वीडियो को देखने के बाद कह रहे हैं कि क्या ये संस्कृति से खिलवाड़ नहीं? हालांकि ताजा खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
छठ पूजा जैसे पवित्र पर्व पर जब भक्ति गीतों की जगह अश्लील ठुमके लगे. तो छत्तीगढ़िया लोगों का गुस्सा फूटना लाजमी था. छठ पर्व मातृत्व, संयम और आस्था का प्रतीक है मगर अफसोस, इसे भी मनोरंजन के नाम पर भौंडेपन का मंच बना दिया गया. लोगों का सवाल बिल्कुल वाजिब है लोग सोशल मीडिया में पूछ रहे है कि “भक्ति गीतों पर नाचनिया डांस क्यों?” क्या अब भक्ति के नाम पर भी अश्लीलता का तड़का लगाना जरुरी हो गया है? क्या संस्कृति के नाम पर छत्तीसगढ़ में अब यह सब चलता है?
स्थानीय लोगों ने आयोजन समिति की कड़ी निंदा करते हुए आयोजकों के खिलाफ प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामले ने अब सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t