दर्दनाक सड़क हादसे के अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पहचान के लिए पुलिस ने किया भावुक मदद की अपील, सोशल मिडिया में फोटो वायरल 

An unidentified man who died in a tragic road accident died during treatment; police made an emotional appeal for help to identify him; the photo went viral on social media.

दर्दनाक सड़क हादसे के अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पहचान के लिए पुलिस ने किया भावुक मदद की अपील, सोशल मिडिया में फोटो वायरल 

धमतरी/नगरी : धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग चौक पर बीते साल हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद से पुलिस मृतक की शिनाख्त (पहचान) करने की कोशिशों में जुटी है. लेकिन अब तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है. ऐसे में नगरी पुलिस ने आम जनता, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से मृतक की पहचान करने में मदद की भावुक अपील की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 मई 2025 को बजरंग चौक नगरी में एक सड़क हादसा हुआ था. हादसे के बाद मौके पर मौजूद सजग समाजसेवियों- सन्नी जैन और अनिल बाधवानी ने घायल व्यक्ति को मसीहा बनकर संभाला और अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रायपुर के डीकेएस (DKS) अस्पताल रेफर किया गया था. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
नगरी पुलिस ने अज्ञात मृतक की पहचान के लिए उसका हुलिया जारी किया है. जो इस तरह है- उम्र: कीब 40 साल, कद (लंबाई): करीब 5 फीट 5 इंच रंग सांवला, शारीरिक बनावट: दुबला-पतला शरीर, बाल: काले
पुलिस की अपील: "आपकी एक जानकारी, दे सकती है सहारा
नगरी थाना प्रभारी और उनकी टीम मृतक के परिजनों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है:
 "अगर किसी को भी इस हुलिए के व्यक्ति या उसके परिवार के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो वे फौरन थाना नगरी या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में खबर दें. आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी भटकते परिवार को उनके अपने तक पहुंचा सकती है और मृतक को ससम्मान अंतिम विदाई मिल सकती है."
आर आपके पास कोई सुराग या जानकारी है तो आप सीधे नगरी थाना में संपर्क कर सकते हैं. इस खबर को जादा से ज्यादा साझा करें ताकि मृतक के परिजनों तक जानकारी पहुंच सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t