नबी करीम की शान में गुस्ताखी करने से आक्रोशित हजारों मुस्लिम उतरे सड़कों पर, रामगिरी महाराज की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर सौंपा ज्ञापन
Angered by disrespect for the Prophet thousands of Muslims took to the streets submitted a memorandum regarding the immediate arrest of Ramgiri Maharaj
कांकेर : सुन्नी मोमीन जमात द्वारा कांकेर शरीफ मे गुस्ताखे रसुल की गिरफ़तारी की मांग को लेकर एस डी एम और तसहील दार को ग्यापन सौपा गया.
जिसमे सैय्यद आदिल अली, अ.लतीफ़ मेमन, इरशाद मेमन (मुन्ना), शदाब मेमन, फैजल खान, फरीद ,अनस, आदनान, हामिद, ज़ाकिर, इस्माईल रज़ा, तलहा ख़ान आदि लॉग मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायपुर : मौलाना नोमान रजा की सरपरस्ती में रजा मस्जिद कैम्पस मौदहापारा रायपुर में 23 अगस्त 2024 बरोज़ जुमा को एक अजीमुश्शान एहतेजाजी प्रोग्राम रखा गया. जिसमें पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्लल्ल्लाहो अलैहे वसल्लम की शान में अभद्र टिप्पणी करने वाले रामगिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कारवाई करने के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया.
जिसमें प्रोग्राम सचेतक मो अहसान आज़म क़ादरी आरिफ सुन्नी hanfi मुस्लिम समाज रायपुर रहे संचालन वकील शाकिर कुरैशी राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा छत्तीसगढ़ ने किया. साथ में भागीदारी निभाने वाली तंजीमे हज़रत फारूके आज़म बैतुल माल, अंजुमन इस्लामिया वेलफेयर सोसायटी, इस्लाहे ख्वान वेलफेयर, फैजाने तालीम फाउंडेशन, इत्तेहाद कमेटी वगैरह ने प्रोग्राम को कामयाब बनाने में अपना योगदान दिया. प्रोग्राम में शहर के कई खतीबो ईमाम से लेकर कौम के कई दानिश मंद हजरातो ने शिरकत किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
गोंदिया : इस्लाम के आखरी पैगंबर और पूरी दुनिया में शांति व अमन के संदेश के लिए सच्चे उद्धारक हजरत मोहम्मद साहब के जीवन चरित्र पर उंगली उठाकर विवादित बयान देने और मुस्लिम समाज की आस्था को ठेस पहुँचाने वाले रामगिरि महाराज की फौरन गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुमे की नमाज के बाद हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इकठ्ठा होकर आक्रोश व्यक्त किया और शहर का भ्रमण कर शहर थाने में निवेदन देकर फौरन गिरफ्तारी की मांग की.
मुस्लिम जमात गोंदिया के आव्हान पर इकठ्ठा हुए हजारों मुस्लिम बंधु आजाद लाइब्रेरी परिसर पर इकट्ठा हुए. यहां से कथित रामगिरि महाराज के खिलाफ हाथों में तख्ती, फलक लेकर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर नारे लगाते हुए मुस्लिम भाइयों ने शहर के खोजा मस्जिद, श्री टॉकीज चौक, मुख्य बाजार मेन लाइन, गोरेलाल चौक, दुर्गाचौक, इसरका मार्केट, चांदनी चौक, नगर परिषद रोड, गांधी प्रतिमा, प्रभात टॉकीज, जयस्तंभ चौक, आंबेडकर चौक, नेहरु चौक, गोरेलाल चौक से पुलिस थाने में जाकर एक निवेदन शहर थानेदार को सौंपकर विरोध प्रकट किया और कथित रामगिरि महाराज को फौरन गिरफ्तार करने की मांग की.
मुस्लिम समुदाय का कहना है कि कथित रामगिरि महाराज ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बिना जीवन चरित्र को जाने उनपर अपशब्द कहे. उनके चरित्र पर उंगली उठाई है. हम अपने पैंगबर की गुस्ताखी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. रामगिरि महाराज जैसे लोग इस कौमी एकता के देश में जहर घोलकर समूहों के बीच दुश्मनी व नफरती बीज बो रहे हैं. वे देश की शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर समाज में उन्माद पैदा कर रहे हैं.
मुस्लिम समुदाय ने कहा कि हम डॉ. बाबा साहब आंबेडकर के संविधान पर चलने वाले लोग हैं. हम देश के न्याय व्यवस्था पर अमल करने वाले लोग हैं. ऐसे लोग उन्मादी जहर का प्रचार कर समाज को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं. जिनकी तत्काल गिरफ्तारी सरकार के जरिए होनी चाहिए.
बता दें कि नासिक जिले में सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान रामगिरी महाराज ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद मुस्लिम समुदाय ने आक्रोशित होकर रामगिरी महाराज को गिरफ्तार करने की आवाज़ उठाई.
निवेदन देने वालों में मुस्लिम जमात गोंदिया के बैनर तले सभी मस्जिदों के इमाम, सदर, अनेकों मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारी व हजारों मुस्लिम बंधुओं की मौजूदगी रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



