छग में निगम-मंडल-बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की नियुक्ति, गौरीशंकर श्रीवास ने ठुकराया पद, 4 महिलाएं भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट
Appointment of Chairman posts in Corporation-Commission-Board and Commission in CG, Gaurishankar Shrivas rejected the post, 4 women also included, see the full list
रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने बुधवार को निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है। जारी लिस्ट के मुताबिक भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा अध्यक्ष, लोकेश कावड़िया छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं. लिस्ट में 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं.
साथ ही सौरभ सिंह खनिज विकास निगम अध्यक्ष, शशांक शर्मा छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद अध्यक्ष, राजीव अग्रवाल CSIDC के अध्यक्ष और संजय श्रीवास्तव को नागरिक आपूर्ति निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपक महसके को CGMSC की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसके अलावा मोना सेन को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गई हैं। जितेंद्र कुमार साहू को राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष और अमरजीत सिंह छाबड़ा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। डॉ. वर्णिका शर्मा राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, नीलू शर्मा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष, नंदकुमार (नंदे साहू) रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, अनुराग सिंह देव गृह निर्माण मंडल और शालिनी राजपूत राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं.
गौरी शंकर श्रीवास ने ठुकराया पद सोशल मीडिया में किया पोस्ट
गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. लेकिन गौरीशंकर श्रीवास ने पद लेने से इंकार कर दिया. सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ हैं. इसलिए पद स्वीकार नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



