निसदा पुन्नी मेले में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरंग पुलिस ने की फौरन कार्यवाही, आरोपी हिमांशु साहू को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Minor girl molested at Nisda Punni Mela; Arang police take swift action, arresting the accused, Himanshu Sahu, and putting him behind bars.

निसदा पुन्नी मेले में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरंग पुलिस ने की फौरन कार्यवाही, आरोपी हिमांशु साहू को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर/आरंग : थाना आरंग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निसदा में आयोजित पुन्नी मेले के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस मामले में आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह पुन्नी मेले के दौरान नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ चाउमीन खाने गई थी. इसी दौरान गांव का ही युवक हिमांशु साहू पिता हरख लाल साहू उम्र 20 साल कथित तौर पर नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर उसे जबरन खींचने लगा. घटना के बाद लड़की की शिकायत पर आरंग पुलिस से की.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत जुर्म दर्ज किया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और  न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल करा दिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb