पानी पाउच का पैसा मांगना किराना व्यापारी को पड़ा महंगा, नशे में धुत युवक ने किया जानलेवा हमला, आरोपी शिव गिरफ्तार

Asking for money for water pouch proved costly for the grocery merchant, drunk youth attacked him lethally, accused Shiv arrested

पानी पाउच का पैसा मांगना किराना व्यापारी  को पड़ा महंगा, नशे में धुत युवक ने किया जानलेवा हमला, आरोपी शिव गिरफ्तार

बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिला में थाना मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लोहे के पट्टीनुमा रॉड से जानलेवा हमला किया गया. घटना के तीन दिन बाद ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है और हमला करने में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 मई 2025 को पीड़ित शशिकांत उम्र 20 साल अपने पिता संतोष कांत के साथ किराना दुकान में मौजूद था. दोपहर करीब 4 बजे समुद्र खांडे नामक व्यक्ति नशे की हालत में दुकान पहुंचा और बिना पैसे दिए पानी पाउच लिया.
जब पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो आरोपी ने पहले गाली-गलौज और धमकी दी. फिर अपने घर जाकर अपने भाई सुमेन्द्र खांडे को लेकर वापस लौटा. इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे आरोपी शिव खांडे उम्र 28 साल ने लोहे के रॉड से शशिकांत के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा.
हंगामा सुनकर पीड़ित की मां अशोक बाई और चाचा सतराम कांत मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की. हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
थाना मस्तूरी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिव खांडे को उसके घर से गिरफ़्तार कर लिया. आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल लोहे का पट्टीनुमा रॉड भी जप्त किया गया है. आरोपी ने पूछताछ में जुर्म करना कबूल किया है. उसे 25 मई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB