धमतरी में 3 हादसे, ट्रैक्टर से दबकर बच्चे की गई जान, टैंकर पलटने के बाद लगी आग, स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर टक्कर, रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत

A high speed tractor going to the river to fetch sand crushed the child, a 14 year old child died a painful death in the accident, mourning spread in the family

धमतरी में 3 हादसे, ट्रैक्टर से दबकर बच्चे की गई जान, टैंकर पलटने के बाद लगी आग, स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर टक्कर, रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत

धमतरी : अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रैक्टर में दबने से 14 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. खबर पर अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची. शव पंचनामा के बाद रक्तदान एम्बुलेंस से शिवा प्रधान और पप्पू साहू ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में बुदेश साहू उम्र 14 साल पिता भोलाराम साहू अपने घर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास के लिए रेत लाने के लिए महानदी जा रहा था. इस दौरान ट्रैक्टर में सवार होकर वह आगे बढ़ ही रहे थे. बुदेश साहू ट्रैक्टर के सामने मुंडी में बैठा हुआ था. जो फिसल गया और सामने के चक्के में आ गया. जिससे उस बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर नम्बर CG05 L 7927 को कुछ दिनों पहले किराए पर लिया गया था. जिसमें रेत लाने का काम कर रहे थे. ट्रैक्टर के मुंडी में बुदेश के साथ ड्रायवर पंकज था. इस दौरान यह घटना हो गई. घटना के बाद पुलिस को खबर दी गई.
पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. ट्रैक्टर को भी जप्त कर लिया है. मृतक का पंचनामा कार्यवाही के बाद धमतरी के रक्तदान एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

धमतरी जिले में टैंकर पलटने के बाद लगी आग

धमतरी : धमतरी जिले के एनएच-30 पर एक और बड़ी घटना हुई. जहां एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई. गनीमत रही कि ड्राइवर समय रहते वाहन से बाहर निकलने में कामयाब रहा. हादसा बिरेझर चौकी थाना क्षेत्र में हुआ. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की मदद ली गई.

स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर टक्कर रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत

धमतरी : 15 मई की रात धमतरी के डांडेसरा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में स्कॉर्पियो सवार रिटायर्ड प्रिंसिपल मोहनलाल रात्रे निवासी खिसोरा की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ड्राइवर गुलशन रात्रे गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल ड्राइवर को कुरुद अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया.
एक घंटे तक स्टीयरिंग में फंसा रहा ड्राइवर
चश्मदीदों के मुताबिक स्कॉर्पियो की रफ्तार बहुत तेज थी और वाहन पेट्रोल टंकी के पास हल्के मोड़ पर नियंत्रण से बाहर हो गया. हादसे में ड्राइवर वाहन में बुरी तरह फंस गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला जा सका.
प्रशासन से उठ रहे सवाल
लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में गुस्सा और डर का माहौल है. नागरिकों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB