लव सेक्स और धोखा, शादी का दबाव बना रही गर्लफ्रेंड को मारने पति-पत्नी ने 4 लाख की दी सुपारी, शूटर फिल्म देखकर मारी गोली, 9 आरोपी गिरफ्तार

Love, Sex, and Betrayal: A couple hired a hitman for ₹4 lakh to kill the husband's girlfriend, who was pressuring him for marriage; the shooter killed her after watching a movie; 9 accused arrested.

लव सेक्स और धोखा, शादी का दबाव बना रही गर्लफ्रेंड को मारने पति-पत्नी ने 4 लाख की दी सुपारी, शूटर फिल्म देखकर मारी गोली, 9 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती : छत्तीसगढ़ में सक्ती जिला के ग्राम जोंगरा में बीते 26 जून को हुई पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया. नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और कुछ ही मिनटों में फरार हो गए. शुरुआती जांच में मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर नजर आ रहा था. लेकिन पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर इस हत्याकांड की ऐसी परतें खोलीं कि यह मामला प्यार, धोखा, सुपारी किलिंग और अंतरराज्यीय अपराध का बड़ा नेटवर्क बनकर सामने आया.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या की पटकथा किसी पेशेवर अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतका के प्रेम संबंध से परेशान एक दंपति ने लिखी थी. महिला को रास्ते से हटाने के लिए चार लाख रुपये की सुपारी दी गई और हत्या की पूरी प्लान बेहद सुनियोजित तरीके से बनाई गई.
जांच में सामने आया कि मृतका पूर्णिमा चौहान और रायगढ़ जिले के देल्लारी निवासी मुरलीशंकर चौहान आयुर्वेदिक दवाइयों के प्रचार-प्रसार का काम साथ करते थे. इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया. जब इसकी जानकारी मुरलीशंकर की पत्नी चम्पा चौहान को हुई तो परिवार में लगातार विवाद होने लगा. पत्नी के विरोध के बाद मुरलीशंकर ने मृतका से दूरी बनाने की कोशिश की. लेकिन पूर्णिमा लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी. इसी तनाव ने आख़िरकार हत्या की साजिश का रूप ले लिया.
मुरलीशंकर और उसकी पत्नी चम्पा ने राजेंद्र महंत से संपर्क कर चार लाख रुपये में हत्या की सुपारी तय की. प्लान के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के लिए कई लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं. कोई हथियार लेकर आया. किसी ने बाइक उपलब्ध कराई. किसी ने आरोपियों को दूसरे राज्यों में फरार कराया तो किसी ने सुपारी की रकम का बंटवारा कराया.
26 जून को प्लान के मुताबिक गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत बाइक से जोंगरा पहुंचे. जैसे ही पूर्णिमा सामने आई. गौरीशंकर ने पिस्तौल से उस पर गोलियां दाग दीं और दोनों मौके से फरार हो गए. बाद में उनके भागने और छिपने की पूरी व्यवस्था पहले से तय नेटवर्क ने की.
इस पूरे मामले में पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी तकनीकी जांच साबित हुई. मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), सीसीटीवी फुटेज और लगातार बदल रही आरोपियों की लोकेशन ने पुलिस को हत्या की साजिश तक पहुंचा दिया. जांच के दौरान राजेंद्र महंत की लोकेशन झारखंड के जमशेदपुर और दो अन्य आरोपियों की लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे में मिली. पुलिस टीम ने दोनों राज्यों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में एक-एक कर पूरी साजिश सामने आ गई. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, घटना स्थल से तीन खाली खोखे, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, कई मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और सुपारी की रकम में बची नकदी बरामद कर ली है.
इस मामले में पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें चम्पा चौहान, मुरलीशंकर चौहान, राजेंद्र महंत, गौरीशंकर सिदार (शूटर), सुनील महंत, राकेश महंत, वेद प्रकाश महंत उर्फ सोनू, सुमित गबेल और चंद्रशेखर महंत शामिल हैं. पुलिस ने हत्या से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर अदालत में पेश कर दिया.
आरोपियों के नाम
01. चम्पा चैहान पति मुरलीशंकर चैहान उम्र 40 साल ग्राम देल्लारी थाना पूंजीपथरा थाना रायगढ (छग)
02. मुरलीशंकर चैहान पिता भाकूलाल चैहान उम्र 43 साल ग्राम देल्लारी थाना पूंजीपथरा थाना रायगढ (छग)
03. सुनील महंत पिता मदन महंत उम्र 19 साल साकिन मालखरौदा, जिला सक्ती छग
04. गौरीशंकर सिदार पिता नंद सिदार उम्र 21 साल साकिन बकेली थाना खरसिया जिला रायगढ (छग)
05. राकेश महंत पिता निर्मलदास महंत उम्र 22 साल साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छग)
06. वेद प्रकाश महंत उर्फ सोनू पिता कन्हैया दास उम्र 23 साल साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती
07. राजेन्द्र महंत पिता निर्मलदास महंत उम्र 25 साल साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छग)
08. सुमित गबेल पिता मनोहर लाल गबेल उम्र 26 साल साकिन बकेली थाना खरसिया जिला रायगढ (छग)
09. चंद्रशेखर महंत पिता परदेशी दास महंत उम्र 19 साल साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?