पूर्व सांसद के नाती का कत्ल कर एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने हत्या का खुलासा कर अमोन और साहिल को किया गिरफ्तार

Attempt to murder former MP's grandson and show it as an accident failed, police solved the murder and arrested Amon and Sahil

पूर्व सांसद के नाती का कत्ल कर एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने हत्या का खुलासा कर अमोन और साहिल को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में पूर्व राज्यसभा सांसद स्व भूपेंद्र नाथ मिश्रा के नाती के ज्ञानेश मिश्रा मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने कत्ल में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था. यह मामला कोतवाली थाने के परसा भदेर इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी साहिल गेण्डरे और अमोन मारिस पीटर ने स्व भूपेंद्र नाथ मिश्रा के नाती ज्ञानेश की चाकू से हमला कर घायल कर दिया. जिसके बाद दोनों युवकों ने पूरी वारदात को एक्सीडेंट की शक्ल देने की कोशिश की. हालांकि मृतक के शरीर में मिले गहरी चोटों को देख पुलिस ने पहले ही कत्ल का शक जताया था. आरोपी साहिल गेण्डरे और अमोन मारिस पीटर ने स्व भूपेंद्र नाथ मिश्रा के नाती ज्ञानेश की चाकू से हमला कर घायल कर दिया. जिसके बाद दोनों युवकों ने पूरी वारदात को एक्सीडेंट की शक्ल देने की कोशिश की. हालांकि मृतक के शरीर में मिले गहरे चोटों को देख पुलिस ने पहले ही हत्या का शक जताया था.
कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी. जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफ एस एल टीम की जांच, सीसीटीवी फुटेज और मोबाईल कॉल के आधार पर घटना क्रम की जांच की. आरोपियों को रात में परसा भदेर के कई सीसीटीवी कैमरे देखा गया. जिससे पुलिस की शक की सुई दोनों आरोपियों पर घूमने लगी. जिसके बाद पुलिस कड़ी तफ्तीश के बाद दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक ज्ञानेश शहीद स्मारक के पास खड़े थे. इस दौरान यहां क्यों खड़े हो कहकर बहस करने लगा. विवाद बढ़ गया और चाकू से उस पर हमला कर लहुलुहान कर दिया. जिसके बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया था. आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने कत्ल के दो आरोपियो समेत कत्ल में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI