सर्पदंश से 38 वर्षीय महिला की मौत, रात 2 बजे डसा सांप-सुबह अस्पताल पहुंची, किया रेफर, रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम

38-year-old woman dies of snakebite; bitten at 2 AM, she reached the hospital in the morning but was referred elsewhere, only to succumb on the way; family plunged into grief.

सर्पदंश से 38 वर्षीय महिला की मौत, रात 2 बजे डसा सांप-सुबह अस्पताल पहुंची, किया रेफर, रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम

गरियाबंद : गरियाबंद जिला में देवभोग विकासखंड के बाड़ीगांव पंचायत के बंदपारा, वार्ड नंबर 10 में सर्पदंश से 38 वर्षीय महिला मोंगरा बाई पति टेकराम मरकाम की मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में ममात्म पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे मोंगरा बाई को सांप ने डस लिया. परिजनों द्वारा सुबह करीब 6 बजे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लाया गया. यहां इलाज के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए भवानीपटना रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि भवानीपटना ले जाते समय जूनागढ़ के पास उनकी मौत हो गई. घटना की पूरी जानकारी बाड़ीगांव पंचायत के सरपंच ने दी है.
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर सर्पदंश के फौरन बाद महिला को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया जाता, तो क्या उसकी जान बच सकती थी? सर्पदंश के मामलों में समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी माना जाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?