फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंशों की तस्करी का हुआ खुलासा, 3 गौ तस्कर गिरफ्तार, 8 गौवंश और टाटा 407 वाहन जब्त

Big action by Fingeshwar police, cow smuggling exposed, 3 cow smugglers arrested, 8 cows and Tata 407 vehicle seized

फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंशों की तस्करी का हुआ खुलासा, 3 गौ तस्कर गिरफ्तार, 8 गौवंश और टाटा 407 वाहन जब्त

गरियाबंद : फिंगेश्वर थाना पुलिस ने छुरा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 8 गाय को भी बरामद किया. जिन्हें पिकअप वाहन में भरकर ओडिशा ले जाया जा रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी चुमेन्द्र साहू ने पुलिस को तस्करी की खबर दी कि 3 लोग 8 गाय को ओड़िसा (टेंगनाबास) की तरफ ले जा रहे हैं. खबर मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस ने छुरा मार्ग पर नागझर के पास नाकेबंदी कर  टाटा 407 नम्बर CG23 F 1590 को रोक लिया. तलाशी के दौरान पिकअप वाहन से 8 गाय बरामद हुई. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों खेमन सिन्हा, मोहन लाल खुटे और चेतन निषाद को गिरफ्तार किया.
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अवैध धन अर्जित करने के मकसद से मवेशियों को ओड़िसा बेचने के लिए ले जा रहे थे. पुलिस ने मौके से 8 गौवंश और एक टाटा 407 वाहन को जब्त किया.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की. बरामद गौवंशों को सुरक्षित गौशाला में भेज दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
1. मोहन खुंटे पिता बुधारु खुंटे, उम्र 37 साल
2. खेमन सिन्हा पिता महेसु सिन्हा, उम्र 28 साल
3. चेतन निषाद पिता आत्माराम निषाद, उम्र 28 साल
निवासी बोरिद थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़
गिरफ्तारी आरोपियों के पास मिली जब्ती
8 नग गौवंश
वाहन टाटा 407 क्रमांक CG 23 F 1590
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t