गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला, 8 महीने से वेतन नहीं, 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी, कल परिवार और बच्चों समेत विरोध प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

In Gariaband, 97 computer operators have been transferred; they have not received their salaries for 8 months and have been assigned duties 180 km away. Tomorrow, the employees will stage a protest, accompanied by their families and children.

गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला, 8 महीने से वेतन नहीं, 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी, कल परिवार और बच्चों समेत विरोध प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में धान खरीदी सीजन 2026-27 शुरू होने से पहले कंप्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. जिले के 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों को उनके मूल पदस्थापना स्थल से हटाकर दूसरे ब्लॉक के धान खरीदी केंद्रों में भेज दिया गया है. कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी मूल कार्यस्थल से 180 किलोमीटर तक दूर लगा दी गई है. 7 नवंबर को सहकारिता सहायक आयुक्त माहेश्वरी तिवारी की तरफ से जारी आदेश के खिलाफ कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है.
गुरुवार को संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे के नेतृत्व में कलेक्टर रणबीर शर्मा से मिला. कर्मचारियों को उम्मीद थी कि प्रशासन से उन्हें राहत मिलेगी. लेकिन कलेक्टर ने आदेश का पालन करने को कहा. इसके बाद संघ ने 13 नवंबर को गरियाबंद में चक्काजाम, विरोध प्रदर्शन और रैली निकालने का फैसला लिया है.
97 ऑपरेटरों को दूसरे ब्लॉक में भेजा
संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे का कहना है कि सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, गरियाबंद की ओर से जारी आदेश में कंप्यूटर ऑपरेटरों को उनके मूल कार्यस्थल से हटाकर दूसरे ब्लॉक के धान उपार्जन केंद्रों में संलग्न किया गया है. संघ ने इसे सहकारिता सेवा नियमों के खिलाफ और व्यावहारिक रुप से गलत बताया है.
मोहरे के मुताबिक, अल्प वेतन पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए इतनी दूर जाकर ड्यूटी करना आर्थिक और पारिवारिक रूप से मुश्किल होगा. महिला कर्मचारियों को भी इससे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. ऑपरेटर अपने मूल समिति में पदस्थ रहते हुए दूसरे संस्थागत कामों में भी मदद करते हैं.
4 महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप
संघ का कहना है कि कर्मचारियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है. इसके बावजूद उन्हें मूल पदस्थापना से दूर भेजने का आदेश जारी कर दिया गया. संघ ने यह भी दावा किया है कि उच्च कार्यालय की रिपोर्ट में गरियाबंद जिले में कंप्यूटर ऑपरेटरों से जुड़ी अनियमितता शून्य दर्ज है. ऐसे में कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
13 नवंबर को चक्काजाम, तिरंगा चौक से निकलेगी रैली
आदेश के खिलाफ छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने शुक्रवार, 13 नवंबर को एक दिवसीय आंदोलन का ऐलान किया है. आंदोलन की शुरुआत तिरंगा चौक से होगी. यहां चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन के बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचने की योजना है.
संघ ने चेतावनी दी है कि जरुरत पड़ने पर कर्मचारी अपने परिवार और बच्चों के साथ भी आंदोलन में शामिल होंगे. हालांकि संघ ने साफ किया है कि प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस के यातायात एवं सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन किया जाएगा. आपातकालीन सेवाओं का आवागमन बाधित नहीं किया जाएगा.
शासन के निर्देश पर बदला गया प्रभार: सहायक आयुक्त
वहीं, सहकारिता सहायक आयुक्त माहेश्वरी तिवारी का कहना है कि शासन और उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के आधार पर कंप्यूटर ऑपरेटरों का प्रभार बदला गया है. उनके मुताबिक इस बदलाव का उद्देश्य समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb