रायपुर से बड़ी खबर, VIP रोड पर 10 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, 9 मजदूर दबे, दो की मौत, 8 घायल, तीन की हालत नाजुक, इलाके में दहशत का माहौल
Big news from Raipur, part of a 10-storey building collapsed on VIP Road, 9 workers buried, two dead, 8 injured, three in critical condition, panic in the area
रायपुर : राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड पर बहुमंजिला ईमारत गिरने से मलबे में कई मजदूरों के दबने की खबर है, मौके पर पुलिस और बचाव दल मौजूद है. जिसमे 10 मजदूर दब गए थे, दो की मौत हो चुकी है, 8 घायल हैं, तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह मामला तेलीबांधा इलाके का है
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वीआईपी रोड पर अविनाश ग्रुप 10 मंजिला बिल्डिंग की बन रही थी. आठवीं मंजिल की ढलाई का काम चल रहा था.. लाई के दौरान कंक्रीट गिरने से हादसा हुआ है. बहुमंजिला इमारत गिरने से 10 मजदूर मलबे में दबे थे. जिन्हे जख्मी हालत में निकाला गया. जिनमे से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है.वहीं 7 घायलों को मामूली चोटें आई हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए राजधानी के VY हॉस्पिटल ले जाया गया है. मौके पर राहत और बचाव काम जारी है.
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरु किया है. मलबे में दबे 10 मजदूरों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रशासन ने दो मजदूर की मौत की पुष्टि की है. एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. जिसमें से एक मजदूर रहमत खान की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. दूसरा मृतक मजदूर रामदास जो बलरामपुर का रहने वाला है.
रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि मालवा हटाए जाने के बाद ही साफ हो पाएगा कि कुछ और मजदूर अंदर दबे हैं या नहीं। फिलहाल इसके पीछे का क्या वजह है इसकी भी जांच की जा रही है, जल्द ही इस पर जो जिम्मेदार होगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी.
इस हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग भी बचाव काम में मदद कर रहे हैं. पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और घटनास्थल पर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



