रायपुर में नशे के कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की चाकू मारकर हत्या, इधर गुढियारी इलाके में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार
Bloody conflict over drug trade in Raipur, youth stabbed to death, while a girl was gang-raped in Gudhiyari area
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक और युवक की हत्या का मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना इलाके में काशीराम नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.बताया जा रहा है कि इस इलाके में नशे के कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई के चलते युवक की हत्या की गई है. राजा तांडेकर की चाकू मारकर की हत्या की गई है. वहीं आरोपी फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
चश्मदीदों के मुताबिक सोमवार की रात करीब 11 बजे के आसपास राजा तांडेकर कुछ दोस्तों के साथ मोहल्ले में बैठा हुआ था. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और राजा से बहस करने लगे. देखते ही देखते बहस झगड़े में बदल गई और अचानक एक युवक ने राजा पर चाकू से कई वार कर दिए.
गंभीर रूप से घायल राजा को पास के अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि काशीराम नगर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ महीनों से नशे का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ा है. कई गुट इस अवैध धंधे पर कब्जा जमाने की कोशिश में हैं.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या नशे के अवैध कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है. इलाके में पहले से ही नशे को लेकर विवाद और आपराधिक गतिविधियों की घटनाएं सामने आती रही हैं. लेकिन इस बार मामला हत्या तक पहुंच गया. जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
पुलिस की कार्रवाई की कमी और प्रशासन की अनदेखी के चलते ये असामाजिक तत्व दिन-ब-दिन बेखौफ होते जा रहे हैं. राजा तांडेकर भी इसी गुटबाजी का शिकार हुआ है. ऐसी आशंका जताई जा रही है. हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. तेलीबांधा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
राजधानी रायपुर के गुढियारी इलाके में 19 साल की युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की खबर सामने आयी है. बताया जा रहा है कि पीड़िता का भाई जेल में बंद है जिसे छुड़ाने के लिए वकील को पैसे देने युवती गई हुई थी. इसी दौरान उसके साथ गैंगरेप की वारदात को कुछ युवकों ने अंजाम दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के भाई को जेल से छुड़ाने के लिए वकील धनेश को पैसे देने युवती पहुंची थी. वहीं क्लीनिक के पीछे युवती के साथ गैंगरेप हो गया. बताया जा रहा है कि एक आरोपी अनिल और डेनियल ने युवती के साथ गैंगरेप किया है. ये युवक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल कर रहे थे और परिजनो को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे.
युवती की शिकायत पर गुढियारी थाना में गैंगरेप की धाराओं में FIR दर्ज की गई है..वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हैं. जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. राजधानी में हुई इस घटना ने एक बार फिर सबको हैरत में डाल दिया है. लोग पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



